फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organizations took out bravery movement amidst cheers

जयघोष के बीच हिंदू संगठनों ने निकाला शौर्य संचलन

Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations took out bravery movement amidst cheers
बेहट में शौर्य संचलन निकालते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया। उन्होंने कस्बे में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शौर्य संचलन किया। रास्ते भर लोगों ने हाथों में भगवा झंडा लेकर चल रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

शाकंभरी देवी रोड स्थित एक पैलेस में शौर्य दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र सिंह ने कहा कि शौर्य दिवस गीता जयंती के दिन मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे देश में शौर्य संचलन के आयोजन किए जा रहे है। कार्यक्रम के बाद कस्बे में कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य संचलन किया गया। संचलन कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर मैन रोड, संजय कॉलोनी, महाजनान, गांधी चौक, खालसा आदि मोहल्लों से होता हुआ वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक, कपिल मोहड़ा, मनीष योगाचार्य, योगेश चौहान, अनुज सैनी, विशाल चौहान, रजत शर्मा, दीपक चौहान, आशीष धीमान, रजत शर्मा, संदीप सैनी, राजकुमार सैनी, अंकित कश्यप, निश्चल चौहान, सागर, सन्नी, राजपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed