{"_id":"2bfdd9a8a9382dc8deb96f5df3bc305e","slug":"hindu-leader-s-remarks-to-the-general-assembly-on-the-boil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू महासभा के नेता की टिप्पणी पर उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू महासभा के नेता की टिप्पणी पर उबाल
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर की गई कथित टिप्पणी पर बुधवार को देवबंद में मुस्लिम समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए हजारों मदरसा छात्रों और मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और हाईवे पर जाम लगा दिया।
इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इतना ही नहीं समझाने के लिए लोगों के बीच पहुंचे पालिकाध्यक्ष माविया अली सिर में चोट लगने से घायल हो गए। मदरसा छात्रों की मांग थी कि आरोपी हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाया जाए।
देर रात लखनऊ में कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद ही लोगों ने जाम खोला।बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हवाले से एक उर्दू अखबार में छपी खबर को पढ़कर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी गुस्सा भर गया।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े पांच बजे मगरिब की नमाज के बाद आक्रोशित हजारों की संख्या में मदरसा छात्र और मुस्लिम समाज के लोग दारुल उलूम चौक पर एकत्र हो गए। जहां से जुलूस की शक्ल में लोग प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला शाहविलायत होते हुए खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र से सराय मालियान और वहां से सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित तलहेड़ी चुंगी जा पहुंचे जहां उन्होंने जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाया जाए। साथ ही कहा कि जब तक कमलेश तिवारी की गिरफ्तारी नहीं होती जाम नहीं खोला जाएगा। इस दौरान लोग नारे लिखी तख्तियां और फांसी का फंदा भी हाथों में लिए हुए थे।
जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम भानूप्रताप यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेशपाल सिंह और इंस्पेक्टर विजय प्रकाश पुलिस, आरएएफ के जवान तथा पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।
जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष माविया अली भी लोगों के बीच पहुंच गए। लोगों को समझाने के दौरान पुलिस के माइक का बॉक्स उनके सिर में लगने से वह लहूलुहान हो गए। तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
इस बीच एडीएम ओपी वर्मा व एसपी देहात जगदीश शर्मा भी देवबंद पहुंच गए उन्होंने भी गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कमलेश तिवारी की गिरफ्तार की मांग पर अड़े हुए थे। रात करीब पौने नौ बजे एसपी देहात जगदीश शर्मा ने लोगों को बताया कि पुलिस ने कमलेश तिवारी को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला।