{"_id":"58dab8374f1c1b477763f780","slug":"hindon-and-kali-river-will-be-rejuvenated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन और काली का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन और काली का होगा कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद राघव लखनपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काल का रुप ले चुकी हिंडन और काली नदी को जीवनदायिनी बनाने के लिए और उसके किनारे बसे सैकड़ों गांवों के लाखों लोगों केे शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए केन्द्र सरकार ने पहल कर दी है।
नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार होगी। इसके अलावा इसके किनारे बसे लोगों को रोगों से मुक्त रखने और उन्हें पेयजल मुहैया कराने के लिए संसाधनों की व्यवस्था पर काम किया जाएगा।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा के प्रयासों से जल संसाधन मंत्रालय ने इस योजना का खाका तैयार किया है। इसमें आगामी तीन अप्रैल को केन्द्रीय जल संसाधन ओर नदी विकास मंत्री डा. संजीव बालियान विभागीय अफसरों के साथ हिंडन किनारे बसे गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हिंडन में मिलने वाले शहर के सीवर लाइन को साफ करने के लिए नदी में मिलने से पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की भी तैयारी है।हिंडन और काली नदी के किनारे बसे बीमार गांवों को शुद्ध पेजयल मुहैया कराने के लिए सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान से मुलाकात की। उन्होंने हिंडन और काली नदी के वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इन्हें प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने तीन अप्रैल को हिंडन और काली नदी के किनारे बसे गांवों के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया। इसमें यह तय हुुआ कि नदियों के प्रदूषण की स्थिति और गांवों आवश्यक संसाधन के मूल्यांकन के लिए वापकॉस संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई। भ्रमण के दौरान इस संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी स्थापना
शहर के गंदे नाले कई जगह पर हिंडन में मिलते हैं। ऐसे में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने हिंडन नदी से ठीक पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थापना की मांग। इसे भी केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इसी के तहत तीन अप्रैल को प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित कई विभागों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तय होगी। इसके अलावा दूषित जल नदियों में डालने वाले औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ भी सख्ती को कहा गया।