सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे रोड स्थित साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी डाक्टर कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर की साधना स्थली पर कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिलेश मिश्र प्रभाकर ने कहा कि देश की जनभाषा हिंदी है, जो देश के प्रत्येक भाग में बोली और समझी जाती है, लेकिन आज हमारे सामने चुनौती है कि हिंदी को उसके उचित एवं गौरवशाली सिंहासन पर कैसे स्थापित रखा जाए। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि पूरे विश्व मेें 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते, लिखते और पढ़ते है। उन्होंने हिंदी के लिए कार्य करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। इस दौरान संजय भसीन, कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, मेजर एसके सूरी कर्नल संजय मिड्ढा, संजीव सचदेवा, राजीव अग्रवाल, राकेश मल्होत्रा, रोहित सचदेवा, यश प्रभाकर मौजूद रहे।

रेलवे रोड स्थित साहित्यकार डाक्टर कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : SAHARANPUR