{"_id":"61153e71c61c1531ba1566ec","slug":"himachal-police-raid-in-medical-store-in-mirzapur-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना मिर्जापुर, हिमाचल पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना मिर्जापुर, हिमाचल पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
Thu, 12 Aug 2021 08:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:59 PM IST
सार
हिमाचल की पुलिस ने मिर्जापुर के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। पुलिस ने यहां से कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की है।
विज्ञापन
स्टोर पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब पुलिस ने गुरुवार को सहारनपुर के मिर्जापुर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान स्टोर संचालक मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया गया है कि हिमाचल पुलिस ने किसी तस्कर को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह नशीली दवाएं मिर्जापुर के इन मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाता है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि यहां से पुलिस ने कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना मिर्जापुर प्रभारी भानू प्रताप का कहना है कि हिमाचल पुलिस किसी वारंट के मामले में तामील कराने आई थी। लेकिन चर्चा यह भी है कि नशीली दवाओं के मामले में भी कार्रवाई की गई है, जबकि सीओ रामकरण सिंह ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना मिर्जापुर
मादक प्रदार्थों की तस्करी के लिए बदनाम मिर्जापुर से प्रतिबंधित दवाएं भी पड़ोसी राज्यों में सप्लाई की जा रही है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब पुलिस की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। अब तक यहां से स्मैक, चरस, गांजा आदि मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। लेकिन अब प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का खुलासा हुआ है। इससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मिर्जापुर क्षेत्र से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड राज्यों की सीमा लगती है। आए दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में मिर्जापुर के तस्करों की मादक प्रदार्थों के साथ गिरफ्तारी के मामले सामने आते रहते हैं।