{"_id":"620a39458e9a903be1647af4","slug":"hijab-deoband-update-maulana-arshad-madani-has-a-big-statement-after-cast-vote-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब प्रकरण : वोट डालने के बाद मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, पढ़िए आखिर क्या बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब प्रकरण : वोट डालने के बाद मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, पढ़िए आखिर क्या बोले...
Mon, 14 Feb 2022 04:43 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:43 PM IST
सार
सहारनपुर के देवबंद में वोट डालने के बाद मौलाना अरशद मदनी ने हिजाब प्रकरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसा है कि यहां की परंपरा और सभ्यता में पर्दा है। यह कोई धार्मिक मामला नहीं बल्कि कपड़े पहनने से जुड़ा है और कपड़े सभी पहनते हैं।
विज्ञापन
हिजाब पर मौलाना का बयान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने परिवार के सदस्यों के साथ लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लिया। मतदान करने के बाद मौलाना मदनी ने कर्नाटक के हिजाब प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसा है कि यहां की परंपरा और सभ्यता में पर्दा है। यह कोई धार्मिक मामला नहीं बल्कि कपड़े पहनने से जुड़ा है और कपड़े सभी पहनते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मौलाना अरशद मदनी ने नगर के एचएवी इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने वोट को अमन, शांति और भाईचारे क लिए जरूरी बताया। साथ ही सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में हुए हिजाब प्रकरण को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिजाब सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए जरूरी है। जिसके अंदर जितनी शर्म और हया है, उसके लिए पर्दा उतना ही जरूरी है। अगर शर्म-हया नहीं तो पर्दा भी जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
मौलाना मदनी ने कहा कि हर नागरिक पर्दा करता है, वह कपड़े पहनता है। यह हिजाब ही है। पर्दा सभी के लिए जरूरी है। कहा कि हमारे देश का माहौल ऐसा है कि यहां की परंपरा और सभ्यता में पर्दा है। यह कोई धार्मिक मामला नहीं, बल्कि कपड़े पहनना ही हिजाब है। न जाने इसको बिना वजह इतना तूल क्यों दिया जा रहा है।