फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Highways started resonating with Bholenath's cheer

भोलेनाथ के जयकारों के साथ ला रहे कांवड़

Sun, 07 Mar 2021 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Highways started resonating with Bholenath's cheer
हरिद्वार से कांवड़ लेकर सहारनपुर से पंजाब की और बढ़ते कांवडियें - फोटो : SAHARANPUR
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने लगे हाईवे
विज्ञापन

सहारनपुर। महाशिवरात्री नजदीक आने के साथ श्रद्घालु भगवान शंकर के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर लौटने लगे हैं। इसके अलावा मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में कई शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्घालु जलाभिषेक करते हैं।
11 मार्च को महाशिवरात्री है। इसको लेकर श्रद्घालु हरिद्वार और ऋषिकेश से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। देहरादून रोड और अंबाला हाईवे पर इन दिनों कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। हरियाण और पंजाब के कांवड़िए सहारनपुर के रास्ते लौट रहे हैं। वहीं, महाशिवरात्री को लेकर महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा। शहर के इन चार शिवालयों में शिवरात्रि पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्घालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसके अलावा श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बगलामुखी शिव मंदिर सहित अनेक मंदिरों श्रद्घालु जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

------------------
पुलिस भी कर रही सुरक्षा के इंतजाम
सहारनपुर। महाशिवरात्री को लेकर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंदिरों और आसपास पुलिस का पहरा रहेगा। बड़े शिवालयों में सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed