फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Highest registrations for M.Com and MA Political Science

Saharanpur News: एमकॉम और एमए राजनीति विज्ञान के लिए सबसे अधिक पंजीकरण

Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Highest registrations for M.Com and MA Political Science
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नाकोत्तर स्तर के 28 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
सबसे अधिक 682 पंजीकरण एमकॉम के लिए आए हैं, जबकि 613 पंजीकरण के साथ एमए राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम दूसरे नंबर पर है। वहीं, एमएससी पब्लिक हेल्थ, एमए कम्युनिटी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें 20-20 सीटों के सापेक्ष अभी तक एक-एक ही पंजीकरण हुआ है।
विश्वविद्यालय परिसर में दो वर्ष पहले 24 पाठ्यक्रम शुरू किए गए थे। इनमें चार पाठ्यक्रम बीते वर्ष ही जोड़े गए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 28 है। महाविद्यालयों और संस्थानों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में संचालित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी प्रक्रिया गतिशील है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अनिवार्यता है। कुछ पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें अभ्यर्थी ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं, जिनमें एक से दस तक ही पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन

एक या दो पंजीकरण वाले पाठ्यक्रमों का भविष्य खतरे में है, क्याेंकि एक या दो विद्यार्थियों के लिए फैकल्टी और तमाम व्यवस्थाएं करना मुश्किल काम रहेगा। वहीं, जिन पाठ्यक्रमों में 600 से अधिक तक पंजीकरण हुए हैं। उनमें प्रवेश के लिए मारामारी मचना तय है और मेरिट भी काफी हाई जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed