{"_id":"5991f2bd4f1c1bc8338b4682","slug":"high-alert-issued-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में हाई अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले देवबंद के आतंकी कनेक्शन और संदिग्ध आतंकी फैजान की फरारी के चलते जिले भर में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोमवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात की गई।
मुजफ्फरनगर से आतंकी अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी और देवबंद से फैजान के फरार होने के बाद से सहारनपुर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह एवं कार्यक्रमों में विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल पर आने वालों की गहनता से जांच कराने के साथ अवैध शस्त्रों, शराब एवं
विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन, बाहर से आने वाले व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए चेकिंग कराई जा रही है। प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया गेस्ट हाउस, होटलों, धर्मशालाओं की चेकिंग कराई जा रही है। खुफिया एजेंसी को सतर्क कर दिया गया है। उधर, एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जिले भर में पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील जगहों पर सिविल ड्रेस में पुलिस निगरानी कर रही हैं।
वहीं, गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में भी पूर्व संध्या पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। सीओ सदर यतेंद्र नागर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गागलहेड़ी व पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। थानाध्यक्ष सुशील सैनी ने बताया कि सुरक्षा हेतु अभियान चलाया गया है।