फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hepatitis is spreading, 602 patients have been found in seven months

Saharanpur News: पैर पसार रहा हेपेटाइटिस, सात महीने में मिल चुके 602 मरीज

Sun, 28 Jul 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis is spreading, 602 patients have been found in seven months
सहारनपुर। रविवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस है। जिले में हेपेटाइटिस (पीलिया) पैर पसार रहा है। सात महीने के अंदर हेपेटाइटिस बी और सी के 602 मरीज मिल चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है। दवा का स्टॉक एक महीने का रह गया है। इसमें समय से जांच कराने और इलाज से ही जान बच सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, हेपेटाइटिस बी और सी, जिसे सामान्य भाषा में पीलिया कहा जाता हैै एक गंभीर बीमारी है। यदि समय से जांच और इलाज कराया जाए तो मरीज के ठीक होने की संभावना अधिक रहती है। लापरवाही बरतने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि सामान्य पीलिया दवाओं से ठीक हो जाता है, लेकिन हेपेटाइटिस बी और सी खतरनाक पीलिया होता है, जो लीवर पर अटैक करता है। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से संपर्क करें। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जिले में हेपेटाइटिस बी के 106 और हेपेटाइटिस के 496 मरीज मिल चुके हैं। 8729 स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन


-------
-- मुफ्त मिलती है दवा, लेकिन स्टॉक में कम
एसबीडी जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी और सी की दवाएं मुफ्त मिलती है, लेकिन इस समय दवा का स्टॉक एक महीने का रह गया है। मरीजों को कोई दिक्कत न आए। इसलिए अस्पताल की ओर से तीन महीने की दवा मंगाने के लिए डिमांड भेज दी है। जल्द दवा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- हेपेटाइटिस के लक्षण

- पेशाब का पीला आना और थकान रहना।

- बुखार तथा त्वचा और आंखों में पीलापन होना।
- जोड़ो में दर्द और डायरिया होना।
- भूख नहीं लगना तथा जी कच्चा रहना और उल्टी आना।

- वजन कम होना और पेट में दर्द होना।

------
-- हेपेटाइटिस से बचाव
- दूषित पानी और दूषित भोजन करने से बचें।

- भोजन करने से पहले हाथों को अच्छे से धुलें।
- हेपेटाइटिस बी का टीका जरूर लगवाएं।

- इस्तेमाल की गई सुई से इंजेक्शन न लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed