फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hemkund Express stood for half an hour due to chain pulling

चेन पुलिंग से आधे घंटे खड़ी रही हेमकुंड एक्सप्रेस

Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Express stood for half an hour due to chain pulling
सहारनपुर। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। जिसके चलते ट्रेन आधे घंटे तक ढमोला नदी पुल के पास खड़ी रही। आउटर पर ट्रेन के खड़े होने से ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस सहारनपुर में सोमवार सुबह 4:50 बजे पहुंची। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को 4:55 पर सहारनपुर से रवाना किया गया। जैसे ही ट्रेन ढमोला नदी पुल के पास पहुंची तो कुछ यात्रियों ने एस-7 कोच से चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के अचानक आउटर पर रुकने से यात्री डर भी गए। सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक ट्रेन ढमोला पुल पर ही खड़ी रही। आधे घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने से ट्रेन में सवार यात्री बेचैन रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन रुकने पर कुछ लोग ट्रेन के अलग-अलग कोच में चढ़ें। जिनके पास कोई टिकट नहीं था। बाद में ट्रेन सुरक्षित ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की जानकारी मिली थी। चेन पुलिंग से ट्रेन आधे घंटे ढमोला पुल के पास खड़ी रही। उसके बाद ही ट्रेन आगे रवाना हुई। आउटर से कुछ यात्री ट्रेन में चढ़े थे। - एके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed