फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hello sir, will there be board exams this time

हैलो सर, इस बार बोर्ड परीक्षाएं पक्का होंगी क्या?

Fri, 04 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hello sir, will there be board exams this time
सहारनपुर। हेलो सर, क्या इस बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी। यह वो सवाल है, जो यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों द्वारा विषय विशेषज्ञों से सबसे पहले और सबसे अधिक पूछा जा रहा है। दूसरा नंबर उन विद्यार्थियों का है, जो महत्वपूर्ण सवाल पूछ रहे हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी में ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े और उत्तीर्ण भी हो जाएं। तीसरे नंबर पर वह छात्र हैं, जो गंभीरता के साथ तैयारी में जुटे हैं और कोई सवाल समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन परीक्षाएं ऑफलाइन होना तय है। ऐसे में विभाग, विद्यालय और विद्यार्थियों के स्तर से तैयारी चल रही है। परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों के मन में चल रही शंका और आशंकाओं के समाधान के लिए विभाग ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं, साथ ही विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं, जिससे विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी समस्याओं का समाधान संबंधित शिक्षकों से फोन कॉल कर या व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे पा सकें। यह हेल्पलाइन नंबर 25 फरवरी को जारी किए गए थे। संबंधित शिक्षकों के पास लगातार फोन कॉल आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर छात्रों का पहला सवाल शिक्षक से यह होता है कि इस बार परीक्षाएं सच में होंगी क्या?
विज्ञापन

विषय विशेेषज्ञों की बात
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी रसायन विज्ञान विषय पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन छात्रों के फोन कॉल्स आते हैं, जिनमें से 80 फीसदी छात्रों का पहला सवाल यह होता है कि इस बार परीक्षाएं होंगी या नहीं। शोभा चौधरी का मानना है कि कहीं ना कहीं छात्र यह मानकर चल रहे थे कि इस बार भी परीक्षाएं हुए बिना ही उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा। ऐसे में वह पूरे मन से तैयारी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर की जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका डॉ. अंजना कश्यप का अनुभव भी कुछ ऐसा ही है। उनके पास आने वाले छात्रों के फोन कॉल्स में भी ज्यादातर छात्र परीक्षाएं होने या नहीं होने का सवाल कर रहे हैं। कुछ छात्र केवल महत्वपूर्ण सवाल पूछते हैं, जिससे तैयारी में ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े, जबकि कुछ ही छात्र ऐसे हैं, जो विषयों से जुड़ी समस्याएं रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed