{"_id":"fff2f09378ce61e92e5c77ffac8bb2a9","slug":"hectic-raids-seize-chinese-manjha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ छापे, चाइनीज मांझा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ छापे, चाइनीज मांझा जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द मौसम के बीच पतंगबाजी के पीक सीजन में पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ मंगलवार को बेहद खतरनाक चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। एएसपी संतोष मिश्रा की अगुवाई में थाना मंडी पुलिस ने लक्खी गेट और आसपास के इलाकों की दर्जनों दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
तीन घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में 300 से अधिक चाइनीज मांझे के चर्खे जब्त किए गए और पांच दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से बाजारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को हिरासत में लेने के विरोध में शाम तक लक्खी गेट बाजार बंद भी रखा गया।
एएसपी संतोष मिश्रा की अगुवाई में थाना मंडी प्रभारी आरके सिरोही ने पुलिस फोर्स के साथ सुबह साढ़े 11 बजे से यह छापामारी शुरू की। जैसे ही पुलिस फोर्स लक्खी गेट पहुंची तो पहले तो दुकानदारों को माजरा ही समझ में नहीं आया, लेकिन जब पुलिस टीम ने चाइनीज मांझों को जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां एक के बाद एक करके 20 से अधिक दुकानों का मांझा खंगालने के बाद यहां से 300 से भी ज्यादा चाइनीज मांझे के चर्खे जब्त किए गए।
कई दुकानदार मांझा छोड़कर भागे
छापेमारी के दौरान कई दुकानदार तो चाइनीज मांझा वहीं छोड़कर आसपास की गलियों से निकलते हुए भाग गए। पुलिस के डर से वे किशोर और युवा भी यहां से भाग गए जो चाइनीज मांझा खरीदने के लिए आए थे।
दुकानदारों को हिरासत में लेने का हुआ विरोध ः लक्खीगेट में जब पुलिस की टीम ने यहां चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों फरहान, विकास शर्मा, रजा, नईम और शिमली को हिरासत में लिया तो क्षेत्र के लोगों ने काफी विरोध किया। इसके बावजूद पुलिस टीम दुकानदारों को जीप में बैठाकर थाना मंडी ले गई।