{"_id":"683217fb4c1209460b0ca53a","slug":"heat-will-torment-you-nautapa-starts-from-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-150266-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सताएगी गर्मी, आज से नौतपा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सताएगी गर्मी, आज से नौतपा शुरू
Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में गर्मी के चलते सफेद साफा ओढ़कर जाते युवा
सहारनपुर। आज से नौतपा शुरू हो रहा है, जो चार जून तक रहेगा। यानी इन दिनों में गर्मी और बुरा हाल करने वाली है। मौसम विभाग ने नौतपा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अभी मई चल रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान 38.5 तक पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री तक चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अब 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है, जिसमें तेज धूप के साथ ही उमस रहती है। लू चलने और हवा गर्म होकर घुटन जैसे हालात रहते हैं।