फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heat wave, mercury crossed 40 degree Celsius

Saharanpur News: गर्मी की मार, पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Tue, 23 May 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Heat wave, mercury crossed 40 degree Celsius
सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पारा चढ़ने के साथ गर्मी पसीने छुड़ा रही है। जनपद में सोमवार का दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा, जिसमें अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन में तापमान के और बढ़ने का अनुमान है।
जनपद में कई दिन से धूप और लू का प्रकोप बना हुआ है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है। तापमान भी लगातार 38 से 39 के बीच बना हुआ था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान इस बार के अधिकतम स्तर पर 40.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर निकलना तक मुश्किल रहा। गर्मी के साथ लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में लोग जरूरी काम के लिए ही मुंह को कपड़े से लपेटकर निकले। गर्मी के ही कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा रहा। जबकि शाम के समय बाजार गुलजार हो रहे हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है, जो सोमवार को 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक बादल छाने की संभावना
जिस तरह से गर्मी के तेवर बढ़े हुए हैं। उससे अनुमान है कि जनपद में बृहस्पतिवार तक बादल छा सकते हैं। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद दो से तीन दिन तब बादलों का असर रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
22 मई 22.8 40.3
21 मई 22.2 38.5
20 मई 21.3 37.5
19 मई 22 35
18 मई 20.6 38.8
17 मई 22.3 39.5
16 मई 23.1 39.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed