फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heartfelt tribute to Chaudhary Charan Singh on his death anniversary

पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्घाजंलि

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute to Chaudhary Charan Singh on his death anniversary
पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्घांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर ही देश के किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के लोगों का जीवन बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकारी महानगर अध्यक्ष रमेश चौहान के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राव केसर एवं पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह द्वारा कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। शौकीन राणा, रमेश चौहान, गजेंद्र, रविंद्र गुर्जर ,सतपाल कालड़ा, फखरुल इस्लाम, विशाल कंबोज, आसिफ अंसारी, राव अलतमश, राव फरमान, नईम प्रधान, राव शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मजदूर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को गंगाजल से नहलाया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी नीरपाल सिंह, अरविंद मलिक आदि ने विचार रखे। नरेंद्र सिरोही, रिंकू सोनकर, कमल सोनकर, मुकेश पप्पू, विजय, राजेंद्र सिंह, राजन वाल्मीकि, गौरव कुमार, निशांत, प्रदीप आदि मौजूद रहे। आर्य जाट समाज कल्याण समिति की ओर से चौधरी चरण सिंह चौक पर हवन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष पर विस्तार से विचार रखे। इस दौरान चौधरी रणवीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेशपाल, बलराज तोमर, सुशील प्रधान, रणवीर, सुदेशपाल, कंवरपाल कृष्णी, रविंद्र चौधरी, कृपाल मलिक, गुरदीप सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा एवं चौधरी चरण सिंह विचार मंच ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन धरना स्थल हकीकत नगर चौक पर किया। कार्यक्रम में यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हवन के यजमान सतपाल सिंह रहे एवं हवन प्रियव्रत शास्त्री ने कराया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ किसान नेता चौधरी प्रीतम सिंह, पवन राणा, सचिन चौधरी, पद्म सिंह आदि ने विचार रखे। सतपाल सिंह चौहान, सचिन चौधरी, रजनीश चौहान, बीपी सिंह, पवित्र सिंह प्रधान, अजीत सिंह प्रधान, बृजपाल सिंह, महावीर सैनी, धनवीर सिंह, विनोद चौधरी, राजेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, विशंभर सिंह, शिवराज सिंह चौहान, अंकुर आदि रहे।

चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यअर्पित कर पुण्यतीथि मनाते राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्त?

चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यअर्पित कर पुण्यतीथि मनाते राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्त?- फोटो : SAHARANPUR

धरना स्थल हकीकत नगर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतीथि मनाते अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के पदाधिक?

धरना स्थल हकीकत नगर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतीथि मनाते अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के पदाधिक?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed