फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heart is deceiving, be careful

Saharanpur News: धोखा दे रहा दिल, संभलकर रहें

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heart is deceiving, be careful
सहारनपुर। सर्दी में दिल धोखा देने लगा है। सर्दी में हृदय की धमनियां के सिकुड़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा मंडराने लगा है। सरकारी और निजी अस्पताल में दिल के मरीज पहुंच रहे हैं। युवाओं में भी हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों की मानें हार्ट अटैक आने पर जिंदगी बचाने के लिए पहले तीन घंटे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सर्दी के चलते लोग बुखार, खांसी और जुकाम आदि की चपेट में आ रहे हैं। वहीं ठंड में लोगों का दिल भी दगा देने लगा है। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि सर्दी में हार्ट अटैक की आशंका बनी रहती है। ठंड से दिल की धमनियों के सिकुड़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है, इसलिए सर्दी में हृदयघात से बचने के लिए सावधानी बरतें। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि हार्ट अटैक में शुरुआती तीन घंटे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं और डायबिटीज मरीजों को ज्यादातर दर्द रहित हार्ट अटैक की संभावना रहती है। दिल के दौरे वाले मरीजों को दौरा पड़ने पर आधी डिस्प्रीन और सार्बीट्रेट लेकर चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


------


-- हार्ट अटैक के ये हैं लक्षण

- सीने के बीचों-बीच दर्द और दर्द का बायी और से दायी हाथ में जाना
- सीने के दर्द का गले में जाना
- सीने के दर्द के साथ पसीना और उल्टी लगना
- सांस फूलना
-----
-- इन बातों का रखें ध्यान

- ज्यादा भारी काम नहीं करना चाहिए।
- सीधी सीढि़यां नहीं चढ़ना चाहिए।
- खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करें।
- ज्यादा सर्दी से बचना चाहिए।
- धूम्रपान, अल्कोहल का सेवन न करें।

- चिकनाईयुक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचें।

- नमक का प्रयोग कम से कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed