{"_id":"6b09e134793788515e04989d","slug":"hearing-in-mining-contract-scam-government-seeks-two-months-time-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-188814-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनन ठेका घोटाले में सुनवाई शासन ने मांगा दो माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनन ठेका घोटाले में सुनवाई शासन ने मांगा दो माह का समय
Sat, 28 Nov 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत के खनन अभिवहन शुल्क वसूली के ठेका आवंटन में हुई धांधली के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अदालत ने 2022 से अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जताई है, जिस पर शासन ने दो माह का समय मांगा है।
रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने शासन में जिला के खनन अभिवहन शुल्क वसूली के ठेका आवंटन में अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद मंडलायुक्त की जांच में आरोप सही पाए गए। तीन लाख से अधिक की बोली लगने के बाद भी ठेका मात्र 2.05 लाख रुपये प्रतिदिन पर दे दिया गया। इसमें जिला पंचायत को लगभग दो करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई।
वहीं, इस नुकसान में कोई कार्रवाई नहीं होने पर देहरादून के रहने वाले आरएस नेगी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राजस्व नुकसान का आरोप तत्कालीन अध्यक्ष, एएमए समेत कई लोगों पर है। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।