फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hear the problems of women in the circle

घेरा डालो कार्यक्रम में सुनी महिलाओं की समस्याएं

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hear the problems of women in the circle
चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर सरोजनी नायडू को पुष्पांजलि देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
घेरा डालो कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनी
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा महिला सभा की ओर से आयोजित घेरा डालो अभियान के तहत शनिवार को महिलाओं की समस्याएं सुनी गई। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू की जयंती पर घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवबंद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मीना राणा ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। उन्होंने पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, अहसान प्रधान, जमाल साबरी, हसीन कुरैशी, राजकुमार विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी, शकीला, शायदा, रूबीना, अजरा, राजबाला, तारा, शैला, शाहगुल, हुस्ना, हेमलता, अनिता, सावित्री और शाहजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सपा की महानगर इकाई की ओर से नुमाईश कैंप स्थित एक सभागार में घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू के चित्र पर पुष्पांजलि की। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं की दुर्दशा हो रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढी हैं। हिना सिददीकी, नीलम, गफूरी आदि ने भी विचार रखे। महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह, मुस्तकीम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed