{"_id":"6154bbf08ebc3e372c07011b","slug":"healthy-heart-can-be-kept-by-a-moderate-diet-and-exercise-saharanpur-news-mrt558485263","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयमित भोजन और व्यायाम से रख सकते हैं हृदय को स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयमित भोजन और व्यायाम से रख सकते हैं हृदय को स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। विश्व हृदय दिवस के मौके पर उच्च प्राथमिक स्कूल, झिंझौली और प्राथमिक स्कूल, छुटमलपुर में बच्चों ने हृदय और उसकी कार्य प्रणाली से संबंधित चित्र बना कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के यूपीएस झिंझौली में मीना मंच की सुगमकर्ता स्वाति वर्मा ने बच्चों को ह्रदय की संरचना के विषय में बताया। हृदय किस प्रकार कार्य करता है इसके ऊपर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को होने वाले रोगों के कारण और निवारण दोनों को भलीभांति समझाया । इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ की वंशिका प्रथम, कक्षा सात की मिस्बाह द्वितीय और अरसुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा सात की मिस्बाह ने प्रथम, मन्तशा ने द्वितीय एवं रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक अंजली आर्य ने बच्चों को विश्व हृदय दिवस मनाने की वजह बताई। बताया कि हृदय संबंधी बीमारियों के कारण विश्व स्तर पर प्रति वर्ष 1.79 करोड़ लोगों की मृत्यु हो जाती है अत: लोगों को इसके संबंध में जागरूक करना अति आवश्यक है। हृदय रोग के मुख्य कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, धूम्रपान, तंबाकू सेवन, वसायुक्त भोजन, व्यायाम की कमी हैं और हम तनाव मुक्त जीवन यापन, भरपूर नींद, भोजन में नमक व वसा की अल्प मात्रा, समय-समय पर बीपी की जांच व नियमित व्यायाम कर अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता में एहतेशाम ने प्रथम, अदीबा ने द्वितीय व समद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, महरीन द्वितीय व साहिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।