फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health worker pass in rehearsal, lift cheated again

रिहर्सल में स्वास्थ्यकर्मी पास, लिफ्ट ने फिर दिया धोखा

Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health worker pass in rehearsal, lift cheated again
फतेहपुर सीएचसी में माक ड्रिल के दौरान चिकित्सीय स्टाफ - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट तो पास हो गए, लेकिन लिफ्ट एक बार फिर धोखा दे गई। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी लिफ्ट लगाने वाली कंपनी पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई रिहर्सल के दौरान सबसे अधिक फोकस ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा उत्पादन एवं संचालन पर रहा। डॉ. आनंद किशोर की निगरानी में हुई रिहर्सल के दौरान सांकेतिक रूप से एक मरीज को कोविड वार्ड से करीब 10 किलोमीटर की दूरी से एंबुलेंस 25 मिनट में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। मरीज को एंबुलेंस से उतारकर स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वार्ड ले गए, जहां मात्र छह मिनट में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए इलाज शुरू कर दिया गया। नर्स द्वारा मरीज को वेंटीलेटर लगाया गया। करीब पांच घंटे तक तीनों ऑक्सीजन संयंत्र चलाकर जांचे गए। साथ ही तीनों संयंत्रों को बिजली तथा उसके बाद जेनरेटर तथा फिर से बिजली पर चलाया गया। इसके साथ ही संयंत्र में ऑक्सीजन के दबाव तथा वार्ड में पहुंचने के उपरांत फिर से ऑक्सीजन के दबाव को जांचा गया। उधर, एक बार फिर से रिहर्सल के दौरान लिफ्ट नहीं चल पाई। रिहर्सल के दौरान प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी, डॉ. वोहरा, डॉ. नवाब सिंह, डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट को परखा।
रामपुर मनिहारान। सीएचसी रामपुर मनिहारान में लगाए गए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट को परखने के लिए रिहर्सल हुई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय यादव ने ऑक्सीजन प्लांट को सही पाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत राठी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट वासुदेव नौटियाल, डॉ. रमाकांत कुशवाह, अनंगपाल, डॉ. विपिन सैनी, जबर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, फतेहपुर सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. सुनील वर्मा की देखरेख में सफल रिहर्सल हुआ। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट ने ठीक से काम किया। इस मौके पर डॉ. संजीव, डॉ. सुमित, स्टाफ नर्स प्रियंका नेल्सन आदि मौजूद रहे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन का दबाव देखते चिकित्सक

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन का दबाव देखते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed