फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health Supervisor accused of forcibly retiring

हेल्थ सुपरवाइजर ने लगाया जबरन सेवानिवृत्त करने का आरोप

Tue, 07 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Health Supervisor accused of forcibly retiring
हेल्थ सुपरवाइजर ने लगाया जबरन सेवानिवृत्त करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। चिकित्सा विभाग में कार्यरत एक महिला हेल्थ सुपरवाइजर ने अधिकारियों पर उसे जबरन सेवानिवृत्त करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला बहाली के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

आईटीसी रोड स्थित अहाता बिहारीलाल कंपाउंड निवासी अनिता सिंह ने बताया कि वह नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी जन्मतिथि चार जुलाई 1960 है, मगर लिपिकीय त्रुटि से उनकी जन्मतिथि सात अप्रैल 1960 कर दी गई। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए वह लगातार विभागीय अधिकारियों से मिलती रहीं हैं। दसवीं की मार्कशीट सहित तमाम सुबूत विभाग को उपलब्ध कराए गए। जिसके तमाम सुबूत भी उनके पास हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई को होनी थी, मगर विभाग ने अपनी गलती में सुधार ना करते हुए उन्हें तीन माह पहले 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त कर दिया है। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति रुकवाने के लिए तमाम प्रयास किए, मगर उनकी एक नहीं सुनी और जबरन सेवानिवृत्त कर घर बिठा दिया है। उधर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि अनिता की सेवानिवृत्ति कागजों के आधार पर की गई है, जो नियमानुसार है। उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed