फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Head constable Adesh scored 84.30 per cent in UGC NET exam and aspires to become an IPS officer

UP: हेड कांस्टेबल ने UGC नेट परीक्षा में पाए 84 फीसदी अंक, 12 घंटे ड्यूटी, फिर करते हैं पढ़ाई, IPS बनना सपना

Mon, 17 Apr 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

Saharanpur News : हेड कांस्टेबल ने UGC नेट परीक्षा में 84.30 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बताया गया कि आदेश कुमार 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद पढ़ाई करते हैं। उनका सपना IPS बनने का है।

विज्ञापन
Head constable Adesh scored 84.30 per cent in UGC NET exam and aspires to become an IPS officer
हेड कांस्टेबल आदेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में डायल-112 पर तैनात हेड कांस्टेबल आदेश कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में 84.30 अंक हासिल किए हैं। उनको एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बधाई दी। ड्यूटी के साथ कड़ी मेहनत कर उन्होंने यह परीक्षा पास की है। आदेश का प्रोफेसर या आईपीएस अधिकारी बनने का सपना है।

विज्ञापन


जनपद मेरठ के मोरना निवासी आदेश कुमार ने मास्टर डिग्री हिंदी में 65 प्रतिशत और दूसरी मास्टर डिग्री अर्थशास्त्र में 48 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह डायल-112 पर 12 घंटे की ड्यूटी करते हैं। आराम के समय पढ़ाई करते हैं। इसी मेहनत के बल पर अब उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा में ऑल ओवर 84.30 अंक प्राप्त किए हैं। वह अब प्रोफेसर बनेंगे, लेकिन उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का भी है। आदेश ने बताया कि इसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मां का सपना भी करेंगे पूरा, पिता करते थे मजदूरी 
आदेश बताते हैं कि 15 अगस्त 2022 को उनकी माता का निधन हो गया था। मां का सपना था कि वह आईपीएस अधिकारी बने। वह इस सपने को पूरा करेंगे, जिस दिन मां का निधन हुआ, उस दिन वह परेड में थे और ड्यूटी पूरी घर पहुंचे, उनके सामने ही मां ने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात

वहीं, आदेश के पिता विशंभर सिंह मजदूरी करते थे। आदेश के दो भाई और दो बहनें हैं। आदेश सबसे छोटा है। आदेश ने बताया कि उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है और दूसरा सीआरपीएफ में है, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। आदेश का कहना है कि एसएसपी बबलू कुमार से उन्हें आईपीएस अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed