फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He was repeatedly asking for the loan amount, so he was killed

Saharanpur News: बार-बार मांग रहा था उधार के रुपये, इसलिए उतारा मौत के घाट

Wed, 28 Aug 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
He was repeatedly asking for the loan amount, so he was killed
नानौता। थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले हुई बैंककर्मी की हत्या का पुलिस व स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने मृतक अंकित से 12 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्हें आए दिन मांग रहा था, इसलिए मौत के घाट उतारना पड़ा। हत्यारोपी से बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सात अगस्त को अंकित पुत्र भोपाल निवासी मोहल्ला मखदूमजहां थाना गंगोह का शव नानौता क्षेत्र की नहर में पड़ा मिला था। हत्यारे ने बैग भी फेंका था। इस घटना के खुलासे को लेकर नानौता पुलिस के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया। मंगलवार को संयुक्त टीम ने हत्यारोपी प्रवेश पुत्र इंद्रपाल निवासी बरसी थाना तीतरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी प्रवेश ने बताया कि अंकित एचडीएफसी बैंक में समूहों को लोन देने की योजना पर काम करता था। उससे दोस्ती हो गई थी। 38 हजार रुपये की किश्त ली थी। 12 हजार रुपये उधार भी लिए थे। बाद में अंकित ने किश्त और उधार रुपये मांगने लगा। इसके बाद अंकित को मारने का प्लान बनाया। अंकित को उधार के रुपये देने के बहाने बुलाया। इसके बाद हिमामपुर नहर लेकर गया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को नहर में फेंक दिया था, ताकि किसी कोई पता नहीं चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed