फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   he poor, the elderly and the disabled should not be restricted

Saharanpur News: गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को ना किया जाए मुचलका पाबंद

Thu, 08 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
he poor, the elderly and the disabled should not be restricted
सहारनपुर। भाकियू (वर्मा) के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह से भेंटकर गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मुचलका पाबंद नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने आरोप लगाया कि थाना मंडी ने गलत तरीके से एक ही परिवार के कई लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इनमें से एक दिल्ली में अपना काम करता है। परिवार के अन्य सदस्य रेहड़ी, ठेला और रिक्शा चालक हैं। इनका कभी किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ है। गरीबी की वजह से इन लोगों को दो जून की रोटी मिलना भी मुश्किल है। उन्होंने इन लोगों को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की जांच कराने की मांग भी की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान, नीरज कपिल, आसिम मलिक, सुशील गुर्जर धारकी, जहीर तुर्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed