फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana UP officials will meet on border dispute

सीमा विवाद को लेकर हरियाणा यूपी के अफसर करेंगें बैठक

Wed, 27 Nov 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana UP officials will meet on border dispute
गंगोह (सहारनपुर)। हरियाणा यूपी सीमा विवाद की खबर अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन सीमा विवाद को लेकर सजग हो गया है। विवाद के निस्तारण को दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। चार दिसंबर को इस संबंध में गंगोह में बैठक कर पिलरों के सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा यूपी के किसानों के बीच जमीन के विवाद की खबर छह नवंबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। वर्ष 1978 में दीक्षित अवार्ड के अंतर्गत भूमि आने के बाद भी आज तक इसका निस्तारण नहीं हुआ । यमुना में पानी आने पर भूमि कटाव के कारण जमीन के नदी के दूसरी तरफ होने पर दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच लंबे समय से विवाद होते रहते हैं। कई बार यह विवाद खूनी संघर्ष का रुप धर लेता है। इस सीमा विवाद के निस्तारण को सर्वे आफ इंडिया द्वारा नकुड़ तहसील से जनपद शामली तक पिलर्स लगवाए। अब इनके पुन सर्वे का कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है। एसडीएम नकुड़ पूरण सिंह राणा के अनुसार सर्वे टीम का प्रभारी नायब तहसीलदार अजब सिंह को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में यूपी व हरियाणा की टीम बुधवार से नसरुला गढ़ से इसकी शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार तहसील अंतर्गत दस से ज्यादा गांवों में चल रहे विवाद के निस्तारण को चार दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक बुलाई। इसमें हरियाणा के करनाल व यूपी के सहारनपुर के राजस्व अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसडीएम के अनुसार गांव उमरपुर व शेरगढ़ टापू के किसानों के भूमि विवादों का निपटारा हो चुका है। इसके रिकार्ड को बनाने के काम को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed