फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana Transport Corporation could not run buses for Delhi

Saharanpur News: हरियाणा, दिल्ली के लिए बस नहीं चला सका परिवहन निगम

Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana Transport Corporation could not run buses for Delhi
लखनौती। चार राज्यों को जोड़ने वाले यमुना नदी पुल पर आवागमन शुरू होने के आठ वर्ष बाद भी परिवहन निगम हरियाणा और दिल्ली के लिए बसें नहीं चला सका है। इतना ही नहीं इस महत्वपूर्ण मार्ग पर प्राइवेट वाहन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के तहत आठ वर्ष पूर्व गंगोह क्षेत्र के गांव दौलतपुर घाट पर पुल बनकर तैयार हुआ था। बाद में इसे आवागमन के लिए खोलकर सबसे पुराने हाईवे ग्रांड ट्रक रोड से करनाल के पास जोड़ दिया गया था। यह कई राज्यों के प्रमुख नगरों को जोड़ता है। इनमें कुंभ नगरी हरिद्वार, शाकंभरी देवी, देहरादून, हिमाचल प्रदेश स्थित पांवटा साहिब शामिल हैं। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी परिवहन निगम पुल से होते हुए इन मार्गों पर अपनी सुविधा प्रदान नहीं कर सका है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनोज गोयल का कहना है कि बस सेवा शुरू न होने की वजह से व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार बढ़ेगा। किसान यूनियन के नेता चौधरी देशपाल सिंह, अरविंद चौधरी का कहना है कि यदि परिवहन निगम जल्द ही इन नगरों के लिए बस सेवा नहीं शुरु करता है तो वह आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed