फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana cut off electricity in UP's village

हरियाणा ने काटी यूपी के गांव की बिजली

Tue, 24 Nov 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Haryana cut off electricity in UP's village
एसडीएम कार्यालय पर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग करते गांव ढिक्का टपरी के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। यमुना पार बसे गांव ढिक्का टपरी में दस दिन से अंधेरा पसरा है। हरियाणा विद्युत निगम ने बकाया भुगतान जमा नहीं करने पर बिजली आपूर्ति काट दी। ग्रामीणों का कहना है कि वह बिल भुगतान कर रहे हैं, यूूपी सरकार की तरफ से हरियाणा निगम को भुगतान भिजवाना है। ग्रामीणों ने एसडीएम नकुड़ से मिलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ढिक्का टपरी सरसावा परगना का गांव है, जो यमुना की धारा के उस पार हरियाणा की ओर बसा हुआ है। गांव की कुल आबादी करीब 4500 है। देश की आजादी के 73 साल गुजर जाने के बावजूद प्रदेश सरकार इस गांव का विद्युतीकरण नहीं करा सकी थी। गांववासी एडवोकेट राजवर्धन सिंह, प्रदीप राणा व अमर सिंह ने बताया कि गांववासियों के लगातार संघर्ष पर प्रदेश सरकार ने चार वर्ष पूर्व 2016 में हरियाणा सरकार से गांव में बिजली आपूर्ति का काम कराया था, साथ ही ग्रामीणों को घरेलू विद्युत कनेक्शन भी दिए गए थे। तभी से उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन बिजली बिल जारी करने व वसूली का काम कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे समय पर भुगतान कर रहे हैं। हालांकि गांव के करीब 35 लोगों का बिल बकाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मोनू राणा व सोनू ने बताया कि 36 लाख रुपये बकाएदारी के चलते हरियाणा ने दस दिन पूर्व गांव की बिजली आपूर्ति काट दी। इससे गांव में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी व विद्युत निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, परंतु समस्या समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम हिमांशु नागपाल से मिलकर गांव में बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम हिमांशु नागपाल ने बताया कि वे जांच कराएंगे कि क्यों हरियाणा सरकार को बिजली बिलों का बकाया नहीं दिया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति बहाल कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिक्का टपरी गांव की बिजली काटे जाने की जानकारी हुई है। हरियाणा विद्युत निगम के अफसरों से बात की है, विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जा रही है। वहीं, 26 नवंबर को गांव में कैंप लगाया जाएगा, जिन पर बकाया बिल जमा कराया जाएगा। -- असलम हुसैन, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण), विद्युत वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed