फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana businessman accused of grabbing Rs 60 lakh

व्यापारी से हरियाणा के कारोबारी ने 60 लाख हड़पे ---

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana businessman accused of grabbing Rs 60 lakh
सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव चंद्रपाल खेड़ी निवासी मोबाइल फोन व्यापारी से पहले हरियाणा के कारोबारी ने मोबाइल फोन मंगवा लिए और फिर उनका 60 लाख रुपया नहीं दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। कप्तान के निर्देश पर एसपी देहात ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव चंद्रपाल खेड़ी गांव निवासी विकास त्यागी पुत्र सोमदत्त त्यागी ने बताया कि उसका मोबाइल फोन का कारोबार है। पिछले वर्ष जुलाई 2021 में उसके पास हरियाणा के अंबाला के माडल टाउन सिटी निवासी एक व्यापारी आया और उसे आईफोन का आर्डर दिया जिसमें विकास त्यागी को एडवांस में 15 लाख रुपये दिए गए। आर्डर के 100 आईफोन की कीमत करीब 85 लाख रुपये थी जिसमें फोन पहुंचने पर पैसा देने की बात कही। व्यापारी ने फोन हरियाणा के व्यापारी के पास भिजवा दिए, लेकिन इस लेनदेन मेें बकाया 60 लाख रुपये नहीं दिए। विकास का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जब वह अंबाला में पैसे मांगने गया तो आरोपी ने उसे चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी उसके घर आया और पैसे देने से साफ मना करते हुए पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed