फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Harshita came first in Mathematical Olympiad internationally

अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड

Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Harshita came first in Mathematical Olympiad internationally
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा हर्षिता अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करते हैं। इसके लिए फरवरी 2021 में ऑनलाइन ओपन प्रतियोगिता हुई थी। इसके दो स्तर होते हैं। डीपीएस की छात्रा हर्षिता अग्रवाल ने जब प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तब वह कक्षा एक में थी। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को हुआ है। हर्षिता अपने वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर रही है। इस ओलंपियाड में दुनिया भर के अनेक देशों के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। इतने बच्चों के बीच अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल करने पर हर्षिता के घर में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन ने भी हर्षिता को बधाई दी है। हर्षिता के पिता डॉ. संजीव अग्रवाल और मां लता अग्रवाल ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed