सहारनपुर। नुमाइशकैंप में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। हरे कृष्ण हरे राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया।
शनिवार की शाम वंदेमातरम एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान और स्वामी मंगला नंद महाराज, पंडित विद्या सागर के सानिध्य में चमन पैलेस से यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। सर्व प्रथम भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलदेव दाउ की की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। यात्रा केशवनगर, भारत माता चौक, गोपाल नगर के छोटा चौक होते हुए श्री करुणा बिहारी मंदिर गोपाल नगर में पहुंचकर संपन्न हुई। रस्से से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने को लेकर श्रद्धालु उत्साहित रहे। इसके साथ ही मंदिर में कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी मंगला नंद महाराज और विद्या सागर महाराज ने कहा कि जो भी भक्त भगवान जगन्नाथ के पावन रथ के दर्शन करता है, उसकी संपूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, हरे राम हरे राम राम-राम हरे-हरे मंत्र को अपनी दिनचर्या में शामिल कर प्रभु का गुणगान करें। इस दौरान गगन नागपाल, विक्की, संजीव गब्बर, योगेश दुआ, रत्न बजाज, रमेश, तिलकराज, महेश गांधी, दीपक गांधी, निमिष काठपाल, दीपक मल्होत्रा, मुनेश कुमार, वरूण राय मौजूद रहे।

सहारनपुर के नुमाइशकैंप में नरकिली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शमिल श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के नुमाइशकैंप में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में नाचते गाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के नुमाइशकैंप में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ खिंचते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR