{"_id":"5f2af51d8ebc3e3d1850c30c","slug":"hanuman-chalisa-saharanpur-news-mrt494817859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में हुए हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में हुए हनुमान चालीसा पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ
गंगोह/नानौता। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण शिलान्यास को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। जगह-जगह हनुमान चालीसा के पाठ के बाद मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान मंदिरों को सजाया गया था।
गंगोह के मंदिर, बाजार व घरों मंगलवार को ही सज कर तैयार हो गए थे। लोगों ने शिला पूजन की पूर्व संध्या को छोटी दीवाली की तरह मनाया और घर-घर दीये जलाए गए। घरों व मंदिरों को रात में ही झालर लगाकर रोशन कर दिया गया था। बाजारों में जय श्रीराम के झंडे लगाकर वातावरण को पूरी तरह धर्ममय कर दिया गया था। बुधवार को जैसे ही प्रधानमंत्री ने नींव में ईंट रख कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया वैसे ही वातावरण जय श्रीराम की ध्वनि से गूंज उठा। नई अनाज मंडी स्थित मंडीश्वर महादेव मंदिर, महादेव कुटी, वैष्णों धाम, बड़ा शिवालय, सनातन धर्म सभा, शिव-हनुमान मंदिर, बालाजी धाम आदि मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरे नगर में श्रद्धालुओं ने हलुआ प्रसाद बांटा तथा मिठाई वितरण भी किया गया। मंडी के अलावा शिव चौक, पीठ बाजार चौक, जवाहर गंज, सर्राफा बाजार आदि स्थानों पर भगवान को प्रसाद लगा कर खुशियां बांटी गई। अनेक स्थानों पर हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर शंख ध्वनि से वातावरण गुंजायमान रहा। नानौता के ग्राम भनेड़ा खेमचंद स्थित शिव शक्ति गोरख भक्ति धरती मां मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास की खुशी मनाते हुए यज्ञ किया। धर्म प्रचार प्रमुख शिवचरण योगी, सोमपाल पुंडीर, कर्मवीर सिंह, गजराज राणा, ऋतुराज, कन्हैया, तेज प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, पुन्नामल, कृष्णपाल, श्याम सिंह, शिवराज राणा, देवी सिंह, गोपाल आदि रहे।