फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hanuman Chalisa recited in human chain in protest against the murder of Hindu youth

Saharanpur News: हिंदू युवक की हत्या के विरोध में मानव शृंखला बना पढ़ी हनुमान चालीसा

Wed, 24 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited in human chain in protest against the murder of Hindu youth
बेहट। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शाकंभरी देवी तिराहे पर हनुमान चालीसा पढ़ा और वहां की सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


विहिप के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में भड़की भीषण हिंसा वहां की सरकार कट्टरपंथी सरकार की साजिश है। कट्टरपंथी वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बना रहे है। देश और दुनिया को निर्दोष लोगों का कत्ल कर रहे कट्टरपंथी लोगों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश चौहान ने कहा कि भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक अनुज सैनी कि विहिप के विभाग मंत्री आशीष ने कहा, कि भारत सरकार बांग्लादेश के मामले सैन्य कार्रवाई करें। कट्टरपंथियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। विरोध प्रदर्शन में सन्नी, विशाल, अमित कश्यप, विनीत सैनी, रजत शर्मा, राजपाल सिंह, दीपक कुमार, राहुल, अर्पित शर्मा, अनमोल अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed