फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Handed over to Hazrat Mufti Abdul Ghani with moist eyes

Saharanpur News: नम आंखों से किया हजरत मुफ्ती अब्दुल गनी को सुपुर्देखाक

Fri, 20 Jan 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Handed over to Hazrat Mufti Abdul Ghani with moist eyes
हजरत अब्दुल गनी के जनाजे में उमड़ी भीड़
बेहट/मिर्जापुर। इस्लामिक विद्वान हजरत मुफ़्ती अब्दुल गनी को जुमे की नमाज के बाद नम आंखों से सुपुर्देखाक कर दिया गया। उनके जनाजे में कई प्रदेशों से पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हजरत को मगनपुरा में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मूलत: कश्मीर निवासी मिर्जापुर के गांव गांव मगनपुरा में स्थित दारुल उलूम निजामिया के संस्थापक हजरत मुफ्ती अब्दुल गनी का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुफ्ती अब्दुल गनी को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके जनाजे में हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली के साथ ही यूपी के बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मो. मुजतबा मलिक, बसपा के पश्चिम प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद, सपा विधायक के प्रतिनिधि अली खान, आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद, जिला पंचायत सदस्य ताहिर पहलवान, डाॅ. अब्दुल माजिद, मंसूर आलम प्रधान, इनाम चौधरी प्रधान अमादपुर, पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी, हजरत मौलाना अब्दुल रशीद मिर्जापुरी, अब्दुल मलिक मुगिसी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed