फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hamza Masood warned on social media

Saharanpur News: हमजा मसूद ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

Thu, 11 May 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hamza Masood warned on social media
-पुलिस की दबिश को बताया परिवार पर दबाव बनाने का कुत्सित प्रयास
विज्ञापन

गंगोह। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के पुत्र हमजा मसूद ने पुलिस की दबिश को उनके परिवार पर दबाव बनाने का कुत्सित प्रयास बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर दबिश को नगरपालिका चुनाव मतगणना से जोड़ते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं, न ही हम मतगणना छोड़ेंगे और न ही जीता हुआ प्रमाणपत्र। उनकी चेतावनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि बुधवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने वहां दर्ज एक मामले में आरोपी बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर दबिश दी थी। वहां नोमान मसूद के न मिलने पर पुलिस उनके पुत्र एडवोकेट हमजा मसूद को जांच में सहयोग की बात कहकर लौट आई थी। पुलिस ने नोमान मसूद के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पुलिस की चेतावनी को नगरपालिका चुनाव मतगणना से जोड़ते हुए हमजा मसूद ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर गर्मी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed