{"_id":"68d83c7b0076d972e405b31d","slug":"haji-iqbals-wife-sent-a-complaint-to-the-chief-minister-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-159649-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाजी इकबाल की पत्नी ने भेजी सीएम को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाजी इकबाल की पत्नी ने भेजी सीएम को शिकायत
Sun, 28 Sep 2025 06:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। इसमें आरोप लगाया कि उनके परिवार की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। कई-कई फिट गहरे गड्ढे खोद दिए गए। इससे राजस्व को भी मोटा नुकसान हो रहा है।
शिकायत में बताया कि उनके जमीन गांव सफीपुर में है। उस जमीन पर दो स्टोन क्रेशर मालिक और एक स्थानीय नेता अपने ग्रुप के साथ मिलकर बड़े स्तर पर अवैध खनन कर रहे हैं। आरोप हैं कि उन्होंने हथियारों के बल पर जबरदस्ती खेत की तारबाड़ तोड़ दी और जेसीबी व डंपरों से खनन किया जा रहा है। खेत को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।
ऐसी स्थिति है कि उसमें फसल की बुवाई भी संभव नहीं है। आरोप लगाया कि एसपी ट्रैफिक भी इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फरीदा बेगम ने अन्य अधिकारियों को भी शिकायत की कॉपी भेजी है।