फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's associate former block chief Rao Laik arrested

हाजी इकबाल के सहयोगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's associate former block chief Rao Laik arrested
सहारनपुर की बेहट पुलिस द्वारा जेल भेजा गया पूर्व एमएलसी का सहयोगी राव लईक - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर/बेहट (सहारनपुर)। पूर्व विधान परिषद सदस्य हाजी मोहम्मद इकबाल के परिवार और नजदीकियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। रविवार को उनके करीबी एवं खनन कारोबार में सहयोगी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक को मिर्जापुर पुलिस ने उनके रायपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खनन कारोबार में सहयोगी रहे। वर्ष 2018 में उनके खिलाफ मिर्जापुर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। मिर्जापुर पुलिस ने रविवार सुबह उन्हें रायपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। अब हाजी इकबाल के छोटे भाई निर्वतमान एमएलसी महमूद अली और पुत्र मोहम्मद जावेद समेत अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी हो सकती है। उनके भाई और पुत्र शेरपुर पेलो व अली अकबरपुर गांव में आवंटित पट्टों की जमीन गलत तरीके से ट्रस्ट के नाम खरीदने के आरोपी हैं।
विज्ञापन

बसपा सरकार में हाजी इकबाल ने अपने राजनीतिक रसूख के चलते राव लईक को साढ़ौली कदीम ब्लॉक का निर्विरोध प्रमुख बनवाया था। हाजी इकबाल पर अवैध खनन, फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध संपत्ति अर्जित करने जैसी आरोपों पर कार्रवाई शुरू हुई है। उनके परिवार और सहयोगियों पर भी शिकंजा कसने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक की गैंगस्टर एक्ट अंर्तगत गिरफ्तारी की गई है। कई और लोग गैंगस्टर में वांछित हैं। खनन माफिया हाजी इकबाल के सहयोगियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।-आकाश तोमर, एसएसपी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed