फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal and tightening screws on closures

हाजी इकबाल और करीबियों पर कसता जा रहा शिकंजा

Sun, 01 Sep 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal and tightening screws on closures
सहारनपुर: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल और इनके करीबियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे हाजी इकबाल के परिवार के लिए भविष्य में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि जितने भी मामले सामने आ रहे हैं, उनमें तेजी से कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

एक वक्त था जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी, तो हाजी इकबाल का इकबाल बुलंद रहता था। किसी भी शिकायत पर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हाजी इकबाल और उनके करीबियों के सितारे गर्दिश में आ गए हैं। तमाम शिकायतों के साथ पुराने मामले खुलकर सामने आए और उन पर कार्रवाई भी तुरंत शुरू हो गई।
विज्ञापन

सीबीआई और ईडी भी मुखौटा कंपनियां बनाकर प्रदेश की चीनी मिलें खरीदने के मामले में जांच कर रही है। वहीं, सहारनपुर जनपद में राजस्व संहिता के नियमों के विपरीत जमीन की खरीद से लेकर खनिज विभाग से जुड़े मामलों पर भी जांच चल रही है। वहीं, 2018 में दर्ज केस के संबंध में हाजी मोहम्मद इकबाल, सौरभ मुकुंद और विनोद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। इस तरह से लगातार मामले सामने आ रहे हैं और कार्रवाई चल रही हैं, जिससे हाजी इकबाल और इनके करीबियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने के दौरान हुई कार्रवाई
9 जुलाई - मुखौटा कंपनियां बनाकर चीनी मिल खरीदने के मामले को लेकर सीबीआई की टीम ने हाजी इकबाल के मिर्जापुर स्थित घर और इनके करीबी सौरभ मुकुंद के सहारनपुर साउथ सिटी स्थित आवास पर छापा मारा था। सुबह से शाम तक जांच की गई थी।
12 जुलाई - अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने हाजी इकबाल और उनके बेटे मोहम्मद वाजिद के खिलाफ चल रहे वाद में निर्णय सुनाया था। बेहट तहसील क्षेत्र में भूमि खरीदने में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता का उल्लंघन मानते हुए करीब 35 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया गया था।
28 जुलाई - हाजी इकबाल के भाई बसपा एमएलसी महमूद के मिर्जापुर स्थित मकान पर 50 करोड़ रिकवरी का नोटिस प्रशासन द्वारा चस्पा कराया गया। यह रकम एनजीटी द्वारा 2016 में लगाए गए जुर्माने के रूप में वसूल की जानी है।
12 अगस्त - हाजी इकबाल, दो पूर्व खान अधिकारियों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसमें वादी रणवीर सिंह ने खनिज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारी और हाजी इकबाल पर गंभीर आरोप लगाए। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई।

अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि आरोप संबंधी 2018 में दर्ज रिपोर्ट के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा विवेचना कर आरोपी हाजी इकबाल, सौरभ मुकुंद और विनोद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed