फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hailstorm and rain made the farmers sleep

ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की नींद उड़ाई

Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain made the farmers sleep
गंगोह क्षेत्र में गेंहू काटते किसान - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/गंगोह। छुटमलपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात पड़े ओले और रात भर रुक रुक कर होती रही बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। गंगोह क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम के इस बदलाव के चलते किसानों ने गेहूं कटाई के लिए रात दिन एक कर दिया है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की कटाई जोरों से चल रही है। किसान और मजदूर अपने परिवार के साथ रात दिन खेत में कटाई कर रहा है। शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और रात होते होते आसमान में बादल छा गए। ओलावृष्टि के साथ ही झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। किसान पवन सिंह राणा, विरेंद्र सिंह, सुशील चौधरी, जितेंद्र त्यागी आदि का कहना है कि इस वक्त की बारिश से गेहूं का दाना काला पड़ जाता है। रात हुई बारिश से थ्रेसिंग करने वाले किसानों का भूसा भी भीग गया। ओलावृष्टि से आम के बौर को भी नुकसान पहुंचा है। उमेश कांबोज, रागिब अली, अब्दुल जब्बार, शकील अहमद आदि बागवानों का कहना है कि इस वक्त पड़ने वाला ओला आम के बौर से बन रहे छोटे फल को खत्म कर देता है। गंगोह क्षेत्र में भी सुबह व देर शाम को बादलों में कड़कड़ाती बिजली से मौसम ने करवट ली। इससे हल्की बूंदाबांदी हुई। यह देख किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने खेतों में कटाई जारी रखी। हालांकि थ्रेसिंग कराने का काम बाधित हुआ। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश गेहूं के लिए अभिशाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed