{"_id":"59f37bc64f1c1bd1538b978c","slug":"hai-chhath-mayaya-listen-listen-arjiya-marie","type":"story","status":"publish","title_hn":"है छठ मईया, सुन लो अरजिया मेरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
है छठ मईया, सुन लो अरजिया मेरी...
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करतीं महिलाएं और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पूूर्वांचलवासियों ने धूमधाम से छठ पर्व मनाया। उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महोत्सव संपन्न हो गया। पूर्वी यमुना नहर पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। पूजा अर्चना के बाद निर्जला व्रत खोला गया।
महानगर में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की गई थी। शुक्रवार की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न हो गई।
गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर सवेरे चार बजे से ही हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासी श्रद्धालु एकत्र हो गए। घाट पर छठ माता की पूजा-अर्चना की गई। उदय होते सूर्य को नदी में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया और निर्जला व्रत खोलकर मन्नते मांगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही छठ महोत्सव धूमधाम से संपन्न होने पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाएं की गई।
उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा बाबा लाल दास स्थित पांवधोई नदी के घाट पर छठ महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। पेपर मिल स्थित तालाब, हिम्मतनगर और टपरी रोड स्थित शीतला माता मंदिर में भी छठ माता की पूजा की गई। पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम ने सभी को बधाई दी।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा की। इस दौरान अनिल पोद्दार, दशरथ गिरी, हरिनारायण, अजीत गिरी, इंद्रजीत गोस्वामी, मुुकेश, कुलदीप, अर्जुन, रोशन झा, सागर, संदीप मौजूद रहे।