फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hacker's number turned out to be from Lucknow, police came close

Saharanpur News: लखनऊ का निकला हैकर का नंबर, पुलिस पहुंची नजदीक

Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hacker's number turned out to be from Lucknow, police came close

विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर क्राइम पुलिस के हाथ नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर हैक करने वालों के गिरेबान तक पहुंच गए हैं। हैकर की तरफ से जिस नंबर से मेसेज भेजे जा रहे थे वह लखनऊ का निकला है।
पुलिस ने शुरुआती जांच में हैकर के बारे में काफी कुछ पता लगा लिया है। मोबाइल नंबर लखनऊ का निकला है तो बैंक खाता मध्यप्रदेश का है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी देने से बच रही है। नगर निगम के अधिकारियों को भी इस बात का इंतजार है कि हैकर का पता चलें। इसीलिए अधिकारी लगातार साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। बता दें, कि किसी हैकर ने सॉफ्टवेयर हैक कर महानगर के टैक्स बकाएदारों का पूरा ब्योरा अपने मोबाइल पर ले लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने एकमुश्त टैक्स जमा कराने पर 20 फीसदी का लालच देकर अनेक बकाएदारों से रुपया अपने खाते में जमा करा लिया। अब यह जांच का विषय है कि उसके खाते में कितना पैसा गया है। इसी में साइबर क्राइम की टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बैंक खाता सीज है। खाते की डिटेल के लिए साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा संबंधित बैंक के मैनेजर को पत्र लिखा गया है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed