फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gym wall fell in storm, six youths injured

आंधी में गिरी जिम की दीवार, छह युवक घायल

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gym wall fell in storm, six youths injured
फोटो समाचार
विज्ञापन

गंगोह(सहारनपुर)। गंगोह क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे आई तेज आंधी के कारण एक जिम की दीवार गिर गई और उसकी टीन की छत उड़ गई। मलबे में दबने से जिम मालिक सहित छह युवक घायल हो गए। उन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ टूट गए एवं बिजली लाइन गिरने से आपूर्ति ठप हो गई।
मेन रोड पर पुराने एचडीएफसी बैंक के सामने ऊपरी मंजिल पर हाजी इरफान का जिम है। बृहस्पतिवार रात वहा अनेक युवा कसरत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आई तेज आंधी से जिम की टीनशेड उड़ गई। इसके बाद जिम की दीवार भी गिर गई। मलबे में दबने से वहां कसरत कर रहे युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को मलबे से निकाला। इसके बाद घायलों में शामिल जिम मालिक हाजी इरफान, सुहेल, अजहर, कैफ, इजहार, सुहेल को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन

उधर, आंधी से इलाके में कई पेड़ गिर गए। बिजली लाइनों के पास खड़े पेड़ों के टूट कर तारों पर गिरने के कारण आपूर्ति बंद हो गई। प्रचंड गरमी में बत्ती होने से लोग परेशान हो गए हैं। उपखंड अधिकारी का कहना है कि लाइनों की मानीटरिंग का कार्य शुरू कराया गया है। जहां जहां फाल्ट हुए हैं उन्हें ठीक करने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed