फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurumukhi Express to Run Up to Amb Andaura; New Timetable Released

Saharanpur News: अंब अंदौरा तक दौड़ेगी गुरुमुखी एक्सप्रेस, नई समयसारिणी जारी

Sun, 03 May 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gurumukhi Express to Run Up to Amb Andaura; New Timetable Released
सहारनपुर। कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस अब अंब अंदौरा तक दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का विस्तार करते हुए नई समयसारिणी जारी कर दी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि, अभी तक सेवा के शुरू होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12325-26 कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस कोलकाता से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शुक्रवार शाम 4:05 बजे यह नंगलडैम पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी। ऊना हिमाचल में शाम 4:35 बजे रुकते हुए यह ट्रेन शाम 5:10 बजे अपने नए गंतत्व अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12326 अंब अंदौरा से हर शनिवार सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। ऊना हिमाचल सुबह 6:38 बजे और नंगलडैम 6:58 बजे से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन रविवार दोपहर 2:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन के विस्तार से ऊना हिमाचल और अंब अंदौरा के लोगों को कोलकाता के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस विस्तार से ट्रेन ऊना हिमाचल और चुरारू टांकला होते हुए अंब अंदौरा तक जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर से गुजरती है, इसलिए यहां के लोगों को भी ट्रेन के विस्तार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed