फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   guru parwa nagar kirtan

कीर्तन दरबार में संगत को किया निहाल

Sun, 05 Nov 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
guru parwa nagar kirtan
नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर में श्री गुरुनानक प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन दरबार में गुरबाणी के शब्द गायन पाठ से संगत को निहाल कर दिया और पूरे दिन लंगर चला। सांसद, डीएम और एसएसपी ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांधी पार्क मैदान में श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक किया गया। रागी परमजीत सिंह और अंगपाल ने कीर्तन तथा ग्रंथी जतिंद्र सिंह ने कथा की। गुरु तेग बहादुर स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरबाणी पाठ में हिस्सा लिया। अमृतसर से रागी जत्थों में जसबीर सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह शामिल हुए। 
विज्ञापन

पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद एवं अकाली दल नेता सरदार प्रेम सिंह चंदु माजारा एवं लुधियाना के नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार रखे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी पीके पांडे एवं एसएसपी बबलू कुमार ने भी कीर्तन दरबार में मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया। पूरे दिन लंगर चलता रहा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार की समाप्ति पर प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, गुरुपर्व कनवीनर हरेंद्र सिंह चड्ढा, अमन प्रीत सिंह ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। ताजिंद्र सिंह डंग, हरभूपेंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, गुरुविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, विपिन सलूजा, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप मदान, पवन प्रीत सिंह, तरूण दीप सिंह शानू, इकबाल सिंह चावला, परमिंद्र सिंह कोहली, एमपी सिंह चावला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed