फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Guru only do welfare, always respect him: Kalendranand

गुरु ही करते हैं कल्याण, सदा करें उनका सम्मान: कालेंद्रानंद

Mon, 15 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Guru only do welfare, always respect him: Kalendranand
श्रद्धाव से मनाया श्री रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव
विज्ञापन

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस का जन्मोत्सव श्रद्घाभाव से मनाया गया। साथ ही श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ को विश्राम दिया गया।

श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने श्री रामकृष्ण परमहंस की अष्ट धातु की प्रतिमा का श्री विष्णु सहत्रनाम के पाठ के साथ महा अभिषेक कराया। इसके बाद भोग अर्पित कर आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री रामकृष्ण परमहंस सनातन धर्म के अग्रदूत और महान संत हैं। उन्होंने ज्योतिष जगत और सनातम धर्म के कल्याण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा सद्गुरु अपने शिष्य का कल्याण करता है। सभी को अपने गुरुओं को पूरा सम्मान करना चाहिए। प्रभु श्रीराम और श्री कृष्ण ने भी गुरु की महिमा बताई है। इस दौरान आचार्य अमित शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, ऋषभ कौशिक, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, ज्ञानेंद्र पुंडीर, अश्वनी कांबोज, अमित त्यागी, भूपेंद्र सिंह, गीता, वर्षा, किरण, बबली, कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed