{"_id":"67c3692f0607d5487602724f","slug":"guidelines-issued-for-students-seeking-admission-in-darul-uloom-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-143783-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दारुल उलूम में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए गाइड लाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दारुल उलूम में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए गाइड लाइन जारी
Sun, 02 Mar 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में प्रवेश पाने को छात्रों के देवबंद पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नवीन सत्र में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए दारुल उलूम प्रबंध तंत्र ने गाइडलाइन भी जारी की है, ताकि उन्हें यहां कोई परेशानी न हो।
दारुल उलूम में शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश पाने के लिए देश के अलग-अलग प्रांतों से छात्र दारुल उलूम पहुंचने लगे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, रमजान माह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया को ओर तेज कर दिया जाएगा। संस्था में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के रहन-सहन के लिए प्रबंधतंत्र ने गाइडलाइन भी जारी की है।
छात्रावास के कार्यवाहक प्रभारी मौलाना मारूफ की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया कि छात्र दारुल उलूम में रहने के लिए फार्म प्राप्त करें और उसे भरकर छात्रावास कार्यालय में जमा करा दें। वहां से प्राप्त होने वाले निवास कार्ड को अपने पास रखें। इसमें कमरा नंबर दर्ज करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही बताया गया है कि छात्र अजनबी छात्रों या शहर से आए किसी भी व्यक्ति को कमरे में प्रवेश की अनुमति न दें। कमरा खाली मत छोड़ें और निवास फॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें। इसके साथ ही स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। चेतावनी दी यदि किसी छात्र के पास मोबाइल मिलता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।