फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST will be the engine of economy

अर्थव्यवस्था का इंजन साबित होगा जीएसटी

Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
GST will be the engine of economy
वाणिज्य कर कार्यालय पर गोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वाणिज्यकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने कहा कि जीएसटी कानून देश की अर्थव्यवस्था के लिए इंजन साबित होगा। इससे व्यापार का सरलीकरण होगा और व्यापारियों से लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर भवन में जीएसटी दिवस समारोह में एडिश्नल कमिश्नर  ने कहा कि व्यापारी के लिए टैक्स इनवॉइस एक पवित्र दस्तावेज होता है। इसकी पवित्रता को बरकरार रखने पर व्यापारी किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। जीएसटी में  कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अशफाक अहमद ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में एक क्रांतिकारी दिन साबित होगा क्योंकि जीएसटी आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार कार्यक्रम है। सीके पटेल, डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार, विपुल सिंघल औैर  असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने भी जीएसटी पर विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर विपुल सिंघल के नेतृत्व में जीएसटी ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें व्यापारी दिनेश सिंघल ने प्रथम, अशोक पुंडीर ने द्वितीय एवं हिजबुल रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने किया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 विनय अस्थाना सभी का आभार जताया।

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-2 कृष्ण प्रताप, ज्वाइंट  कमिश्नर सत्यनारायण, बाबूराम, राकेश बर्णवाल, डिप्टी कमिश्नर बी पी सिंह, नीरज सिंह, एन के पांडे, अंबिका सिंह, सी बी डुगरकोटी, आरके जौहरी, सुरेश कनोडिया, एसपी वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर संजीव सिंह, ब्रजेश मिश्र, सुनील गुप्ता, रमेश सिंह, अजय कुमार, प्रशांत सिंह, प्रशांत व्यास, सुनील कुमार, कौशलेश, आदितेय मिश्र, कुलदीप, राजीव आदि मौजूद रहे।


सुरेश गर्व्याल, अंकिता पिलानिया, वाणिज्यकर अधिकारी जितेंद्र प्रताप वर्मा, राकेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, अवध कुमार, भारतेंदु मोहन मिश्र, व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग, मुकुंद मनोहर गोयल, महेश नारंग, एडवोकेट देवेंद्र वाधवा, राजेश वाधवा, डीके जैन, दीपक जैन, आरके जैन आदि  रहे।            

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed