फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST, closing down Woodworking industry

जीएसटी का विरोध जारी, बंद रहा वुडकार्विंग उद्योग

Sat, 08 Jul 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
GST, closing down Woodworking industry
जीएसटी का विरोध करते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जीएसटी लगाए जाने के विरोध में वुड काॅर्विंग उद्योग और बाजार शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जीएसटी हटने तक विरोध जारी रहेगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुल बंजारान पर सहारनपुर वुड काॅर्विंग संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में  सहसंयोजक साबिर अली खान ने कहा कि  दस्तकारी पर जीएसटी लगाने से पूरा वुड काॅर्विंग  उद्योग बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


हमारे हाथ के हुनर पर सरकार को जीएसटी लगाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए आगे की रणनीति जल्द ही तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे वुड काॅर्विंग  उद्योग के बंद होने से पूरे देश के व्यापारी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  मोर्चे ने तय किया कि एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति, वित्त मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री सेे मिलकर अपनी समस्या को रखेगा।  शुक्रवार को अंबाला रोड से लेकर खाताखेड़ी तक सभी मार्केट, कारखाने और आरा मशीनेें बंद रहीं।


इस दौरान शेख फैजान अहमद, उमेश सचदेवा, शाहमा, जुनैद, मो. इकबाल, नवाब मियां, आसिफ, मो. शादाब, अहकाम उलहक, जैैनुल आबिदीन,  प्रमोद, प्रवेज अंसारी, हाजी सईद, नजीर, सादा हसन, कय्यूम साबरी, जमशेद अली          आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed