फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GRP head constable molested a girl at the station

Saharanpur News: स्टेशन पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने किशोरी से की छेड़छाड़

Thu, 11 May 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
GRP head constable molested a girl at the station
-- मुरादाबाद निवासी पीड़िता की मां ने कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- आरोपी निलंबित, थाने से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा
- जीएम के आने से पहले जीआरपी ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। उसकी मां ने जीआरपी में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को निलंबित करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जनपद मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दवाई लेने बुधवार को सहारनपुर आई थी। रात में वापस जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में वह रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के पास अपनी पुत्री के साथ सो गई। महिला के मुताबिक, रात में थाना जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल बलराज उनके पास पहुंचा। पहले बलराज ने उनका बैग उठा लिया। इसके साथ ही उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी तब वहां से चला गया। इसकी शिकायत लेकर महिला जीआरपी थाने पर पहुंची, लेकिन जीआरपी इंस्पेक्टर ने उसकी तहरीर नहीं ली। मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया गया। बृहस्पतिवार को रेलवे के जीएम शोभन चौधरी को सहारनपुर आना था। इसी के चलते उनके आने से कुछ देर पहले ही मामला दर्ज किया गया। ताकि, पीड़िता जीएम तक न पहुंचे। तब आनन फानन में बलराज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर हेडकांस्टेबल बलराज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed