फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Grocery trader and scribe died in a road accident

सड़क हादसे में परचून व्यापारी और मुंशी की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Grocery trader and scribe died in a road accident
अनिल गुप्ता के मकान के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सड़क हादसे में परचून व्यापारी और मुंशी की मौत
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। सहारनपुर-नकुड़ मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार परचून व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि उनके मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां शनिवार तड़के परचून व्यापारी ने भी दम तोड़ दिया।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे नकुड़ के मोहल्ला महादेव निवासी परचून व्यापारी अनिल गुप्ता (50) पुत्र नेमचंद गुप्ता कस्बे के ही मोहल्ला अफगानान निवासी अशोक (35) पुत्र सोरण उपाध्याय के साथ एक्टिवा पर सहारनपुर से नकुड़ आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुटी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत गई तथा अनिल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन

अनिल गुप्ता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अनिल के शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौत से उनके परिजनों में जहां कोहराम मचा है, वहीं कसबे में भी शोक की लहर है। कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि स्कूटर सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। यदि हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के सामने खड़ा हुआ भरण पोषण का संकट
मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी, 16 और 18 साल के दो बेटे छोड़ गया है। जबकि अशोक अपने पीछे नौ साल का बेटा और सात साल की बच्ची छोड़ गया है। अशोक की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह अनिल के यहां मुंशी का काम करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

अनिल गुप्ता का फाइल फोटो

अनिल गुप्ता का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

अशोक का फाइल फोटो

अशोक का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed